- Advertisement -
चंडीगढ़, 30 नवंबर (भाषा) पंजाब के पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बुधवार को कहा कि राज्य में इस मौसम में (15 सितंबर से 30 नवंबर तक) पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत की कमी आई है। है।
उन्होंने कहा कि इस सीजन में राज्य में पराली जलाने की 49,907 घटनाएं हुईं, जबकि पिछले साल 71,304 घटनाएं हुई थीं।
हेयर ने कहा कि पराली जलाना अकेले पंजाब की समस्या नहीं है, यह पूरे देश की समस्या है।
मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धान की पराली नहीं जलाने पर किसानों को आर्थिक सहायता देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बावजूद पराली जलाने के मामलों में कमी आई है.
भाषा जितेंद्र वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ समाचार एजेंसी ‘ऑटो-फीड’ से ली गई है। दिप्रिंट इसकी सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
- Advertisement -